फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वैस्टलैंड पर फिर बवाल, राहुल ने कहा खुशी होती है जब निशाना बनता हूं

Tue, 03 May 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : pti
विज्ञापन
अगस्ता वैस्टलैंड हैलीकॉटर घोटाले में राहुल गांधी के करीब का नाम आने पर लोकसभा में एक बार फिर हंगामा बरपा। भाजपा सांसदों ने मामले पर गांधी परिवार को सीधे निशाने पर लिया। लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा ने अगस्ता वैस्टलैंड हैलीकॉप्टर घोटाला मामले में भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने एक पत्र दिखा कर सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाया तो गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले और राहुल गांधी के सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार पर भी पूरे मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया राहुल गांधी के करीबी और उनके सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार के परिवार की कपंनी एम्मार-एमजीएफ भी इस पूरे घोटाले में शामिल है। उनका आरोप है कि एम्मार-एमजीएफ कपंनी कॉमनवेल्‍थ गेम घोटाले में भी शामिल हैं।

गांधी परिवार ने इन कंपनियों को फायदा पहुंचाया है। यही नहीं उन्होंने कहा एम्मार-एमजीएफ कपंनी से राहुल के करीबी व सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार के परिवार का संबध है। किरीट सोमैया ने कहा कि हैलीकॉप्टर घोटाला सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुआ है।
विज्ञापन


''खुशी होती है जब निशाना बनाया जाता हूं''
भाजपा सांसद किरीटी सोमैया के आरोपों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेबुनियाद बताया। राहुल ने कहा कि उनको हर बार की तरह इस बार भी निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि उन्हें खुशी होती है जब उनको निशाना बनाया जाता है।
I am always being targeted, happy to be targeted: Congress Vice president Rahul Gandhi #AgustaWestland— ANI (@ANI_news) May 3, 2016
विज्ञापन

ईडी को पत्र लिखकर जांच की मांग की

भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अगस्ता वैस्टलैंड हैलीकॉप्टर घोटाला मामले में उन्होंने ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की।वहीं राहुल गांधी के सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

Kirit Somaiya’s allegations about me are baseless with ulterior political motive,he has been making these since Feb 2013: Kanishka Singh— ANI (@ANI_news) May 3, 2016


एम्मार-एमजीएफ ने आरोपों पर दी सफाई
भाजपा सांसद किरीट सोमैया के लोकसभा में एम्मार-एमजीएफ कपंनी का नाम लिए जाने पर कंपनी ने बयान जारी किया। कंपनी कार्यालय के बयान में सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

गलती की है तो निशाना तो बनाय जाएगा
अस्ता वैस्टलैंड हैलीकॉपटर घोटाले में किरीट सोमैया के आरोपों पर राहुल के निशाना बनाए जाने वाले जवाब पर गृह राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि गलती की है तो निशाना तो बनाया जाएगा। वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी गांधी परिवार को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि अगस्ता वैस्टलैंड मामले में गांधी परिवार के साथ कई मिडिलमैन शामिल हैं और जो कि राहुल गांधी के करीबी हैं। उन्होंने कहा कि आखिर पैसा कहां से आया औश्र कहां गया इसकी जांच होनी चाहिए।
Let unbiased investigation be done. People who did wrong should be punished: VK Singh,MoS MEA #AgustaWestland pic.twitter.com/2M8iAmQx6s— ANI (@ANI_news) May 3, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें