फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: महिला ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, नीचे जा रहे वृद्ध पर गिरी, दोनों की मौत

Sat, 05 Oct 2019 02:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अहमदाबाद के अमराईवाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या करने के लिए 13वीं मंजिल से छलांग लगाई। उसी दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बुजुर्ग पर महिला गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूरत के पर्वत पाटिया की रहने वाली ममता राठी (30) अपना इलाज कराने के लिए दो अक्तूबर को अपने भाई के घर अहमदाबाद आई थी। ममता का सूरत में इलाज चल रहा था, लेकिन उसे कुछ आराम नहीं मिल रहा था। 

ममता को रात में खून की उल्टियां हुई थी, जिससे उन्हें रात में नींद नहीं आ रही थी। भाई के घर दो दिन रहने के बाद ममता ने अचानक 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


जिस वक्त ममता ने छलांग लगाई उस वक्त घर वाले सो रहे थे। जब ममता ने छलांग लगाई उसी दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले बालूभाई दीवानभाई गामित (69) मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे थे। ममता उनके ऊपर ही गिर गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अमराईवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। 

अमराईवाड़ी पुलिस थाना के प्रभारी आरटी उदावत ने कहा कि मृतक महिला सूरत में अपने पति के साथ रहती थी। वह दवा पर थी और पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अपने माता-पिता से मिलने यहां आई थी। हमने उसके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें