फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद के स्कूलों में शुरू हुई एक अनोखी पहल, मुफ्त में काटे जाएंगे छात्र-छात्राओं के बाल

Mon, 16 Jul 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने 'एक कदम स्वच्छता की ओर मिशन' के तहत एक अनोखी योजना शुरू की है। इसके तहत शहर के 380 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के बाल मुफ्त में काटे जाएंगे। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या 1.25 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


स्वच्छता मिशन के तहत शुरू की गई इस योजना में बच्चों को अपनी पसंद का हेयरकट लेने की छूट मिलेगी। छात्रों को माह में एक बार बाल कटवाने के लिए कहा जाएगा। उन्हें अपने धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार बाल कटवाने की इजाजत दी गई है। इसके लिए एएमसी स्कूल बोर्ड ने पुणे के नीजि ब्यूटी बोर्ड इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्थेटिक एंड स्पा से एक साल का करार किया है।

इस अनोखी पहल पर एएमसी स्कूल बोर्ड के अधिकारी एल डी देसाई ने बताया कि 'हमने एक एनजीओ के साथ समझौता किया है, जिसके तहत वह प्राथमिक विद्यालयों के छात्र और छात्राओं के बाल मुफ्त में काटेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत इस महीने के अंत में या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। इस काम के लिए छात्रों के अभिभावकों की भी सहमति मांगी जाएगी। छात्रों के बाल पुरुष और छात्राओं के बाल महिलाएं काटेंगी।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि इस काम के लिए लिखित अनुमति लेनी शुरू कर दी गई है। जो छात्र इसके लिए सहमत होंगे उन्हीं के बाल मुफ्त में काटे जाएंगे। अभी तक 50 फीसदी छात्र छात्राओं के अभिभावकों की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें