सुबह 9 बजे बेटी से की बात, अब नहीं मिल रही कोई खबर- याशा के पिता
इसी हादसे में नागपुर के मनीष कामदार की बेटी याशा, डेढ़ साल का नाती और याशा की सास भी विमान में सवार थे। नागपुर के रहने वाले मनीष कामदार ने बताया कि उनकी बेटी याशा, डेढ़ साल का बेटा और उसकी सास लंदन जाने वाले विमान सवार थे। विमान हादसे के बाद से तीनों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। मेरा दामाद अहमदबाद में उस अस्पताल के बाहर है, जहां हादसे के बाद लोग लाए गए हैं।
भयावह विमान हादसे के बाद से परेशान मनीष कामदार ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे ही मैंने अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। लेकिन अब मुझे और मेरे परिवार को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं। अब तक एअर इंडिया और न ही सरकार की ओर से मेरे परिवार से कोई संपर्क किया गया।
ये भी पढ़ें:- Amit Shah: गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था, DNA जांच के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी
कामदार ने बताई अपनी आपबीती
उन्होंने कहा कि बहुच घबराहट हो रही है। मैं सड़क के रास्ते अहमदाबाद जा रहा हूं। मेरा दामाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहा है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी को अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मेरी बेटी के ससुर ब्रिटेन में रहते थे और एक महीने पहले ही उनका निधन हो गया था। ससुर की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए मेरी बेटी अपनी सास और डेढ़ साल के बेटे के साथ लंदन जा रही थी।