फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे की जगह पर CRPF-BSF-CISF जवानों ने किया राहत-बचाव कार्य शुरु

Thu, 12 Jun 2025 06:04 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद एयरपोर्ट के निकट एअर इंडिया विमान के हादसे के बाद केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के जवान, तुरंत घटनास्थल पहुंचे। करीब डेढ़ सौ जवानों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद एयरपोर्ट के निकट एअर इंडिया विमान के हादसे के बाद केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के जवान, तुरंत घटनास्थल पहुंचे। सीआरपीएफ, बीएसएफ और सीआईएसएफ के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। ये बल, हादसे वाली जगह पर सबसे पहले पहुंचे थे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी वहां पर पहुंची। हालांकि तब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया था। लोकल पुलिस प्रशासन भी घटना स्थल पर मौजूद था। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ की आरएएफ और ग्रुप सेंटर गांधीनगर से जवानों की कई टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। करीब डेढ़ सौ जवानों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।  बीएसएफ की भी अलग अलग बटालियन से दो टीमों को तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया। इस बल के जवानों ने लोकल प्रशासन के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। यात्रियों के शव बुरी तरह झुलस चुके थे, ऐसे में बीएसएफ जवानों द्वारा उन्हें स्ट्रेचर की मदद से वाहन तक लाया गया।  
विज्ञापन


चूंकि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, तैनात है, ऐसे में सीआईएसएफ जवान भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। जवानों ने बिना कोई देरी के रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर दिया। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ जवानों ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट कर दिया। लोकल प्रशासन के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकाला। जिस जगह पर विमान गिरा था, वहां रह रहे कई दूसरे लोगों को मदद पहुंचाई गई। मेडिकल के कई छात्र भी इस हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें भी एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। 

ये भी पढें: लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान अहमदाबाद में क्रैश: 242 लोग थे सवार, अब तक 100 से ज्यादा शव मिले

एनडीआरएफ की टीमों ने विमान का मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। सीआरपीएफ व दूसरे बलों के साथ मिलकर, एनडीआरएफ के जवानों ने कई घायलों को क्षतिग्रस्त भवन से बाहर निकाला। स्थानीय मेडिकल टीम के सहयोग से घायलों एवं मारे गए यात्रियों के शवों को अस्पताल में पहुंचाया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें