फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Tragedy: 22 वर्षीय केबिन क्रू इरफान के थे बड़े सपने, चाचा बोले- हादसे के बाद सब कुछ बिखर गया

Fri, 13 Jun 2025 03:07 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान में पुणे के इरफान समीर शेख बतौर केबिन क्रू सवार थे। उन्होंने दो साल पहले ही विमानन क्षेत्र में प्रवेश किया था। इरफान के चाचा के अनुसार, उनके बड़े सपने थे। वह विमानन क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित थे, लेकिन हादसे के बाद सारे सपने बिखर गए। 
 
विज्ञापन
अहमदाबाद में विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में उड़ान भरने के बाद हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में सवार केबिन क्रू में से एक इरफान समीर शेख भी थे। परिवार वालों का कहना है कि शेख बहुत बड़े सपने थे, लेकिन हादसे के बाद सब कुछ खत्म हो गया। शेख ने दो साल पहले ही विमानन क्षेत्र में प्रवेश किया था। 

विज्ञापन


22 वर्षीय शेख का परिवार पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ में रहता है। इरफान के चाचा फिरोज शेख ने बताया कि भतीजा हमेशा अपने माता-पिता को अपनी हर उड़ान के बारे में जानकारी देता था। उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना की खबर सुनते ही शेख की मां दुखी हो गईं, क्योंकि उन्हें पता था कि इरफान विमान में सवार था। 

घटना के बाद अहमदाबाद रवाना हुए माता-पिता
चाचा फिरोज ने बताया कि विमान दुर्घटना की खबर सुनने के तुरंत बाद ही इरफान के माता-पिता और बड़ा भाई अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने डीएनए परीक्षण के लिए इरफान के भाई के रक्त के नमूने लिए हैं। परिवार अब इरफान की मौत की पुष्टि और शव के वापस आने का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Plane Crash: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें

दो साल पहले केबिन क्रू का कोर्स पूरा किया
इरफान के चाचा ने बताया कि उसने दो साल पहले ही एक संस्थान से केबिन क्रू का कोर्स पूरा किया था। कोर्स पूरा होने के बाद इरफान केबिन क्रू मेंबर के तौर पर विमानन क्षेत्र में शामिल हुआ था। चाचा ने बताया कि इरफान ने शुरुआत में विस्तारा के साथ काम किया। एअर इंडिया-विस्तारा का विलय होने के बाद इरफान ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरना शुरू कर दिया था। 

दुकान चलाते हैं इरफान के पिता सलीम
फिरोज शेख ने बताया कि इरफान के बहुत बड़े सपने थे। वह विमानन क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित था। लेकिन, विमान हादसे के बाद अब सारे सपने बिखर गए। चाचा फिरोज ने बताया कि इरफान के पिता सलीम शेख एक दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं और बड़ा भाई एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करता है। उन्होंने बताया कि इरफान बकरीद पर अपने घर आया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: ऑटो चालक पिता बेटी को लंदन पढ़ने भेज रहा था, बैंक से लोन भी लिया...; सपने बिखरने की कहानी

हादसे में 266 लोगों की मौत
अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 13:38 बजे टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें