फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: अहमदाबाद-दीव जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द, उड़ान से ठीक पहले तकनीकी कारणों की वजह से लिया गया फैसला

Wed, 23 Jul 2025 04:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद से लगभग 50 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर दीव जा रही इंडिगो की एक उड़ान बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण आखिरी समय में रद्द कर दी गई। उड़ान को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह लगभग 11.15 बजे रवाना होना था। विमान टेक-ऑफ रोल चरण में था, जब पायलट ने इसे रनवे पर रोकने का फैसला किया।
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को टेकऑफ से ऐन पहले रद्द कर दिया गया। इसके पीछे की वजह उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन में आग रही। विमान में सवार सभी 60 यात्री सुरक्षित हैं। हादसा सुबह करीब सवा 11 बजे हुआ। विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इमरजेंसी मेडे कॉल भेजा और उड़ान को रोक दिया गया। तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन


इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से दीव जाने वाली फ्लाइट 6ई-7966 तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रोक दी गई।  पायलटों ने अफसरों को सूचित किया और विमान वापस ले जाया गया। मेडे कॉल आमतौर पर रेडियो के जरिये एटीसी या आसपास के अन्य विमानों को भेजा जाता है। इस सिग्नल का उपयोग तत्काल मदद एवं प्राथमिकता के लिए किया जाता है, ताकि इमरजेंसी से निपटा जा सके और समय पर मदद मिल सके।  

एयरलाइन ने यह भी कहा कि यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उपलब्ध उड़ान में जगह दी जाएगी या फिर टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड किया जाएगा। एक सूत्र ने बताया कि जब विमान ने उड़ान भरना शुरू किया, तो पायलटों ने कुछ तकनीकी कारणों से इसे रोकने का फैसला किया।  
विज्ञापन


एक दिन पहले ही एअर इंडिया के विमान में लगी थी आग
दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को हांगकांग से आई एअर इंडिया फ्लाइट-315 में लैंडिंग के तुरंत बाद ऑक्सिलरी पावर यूनिट (एपीयू) में आग लग गई थी। एपीयू विमान में सबसे पीछे होती है। इसी दिन दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते विमान को रोक दिया गया। विमान में 160 यात्री थे।

पिछले कुछ दिनों में ऐसी तीसरी घटना 

  • 21 जुलाई को गोवा से 140 यात्रियों को लेकर आ रही इंडिगो की एक उड़ान को लैंडिंग गियर में समस्या के कारण मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। 
  • 17 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को बीच हवा में इंजन फेल होने के कारण मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया था, जिसके बाद उसे मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। यह उड़ान एयरबस A320neo विमान से संचालित हो रही थी।


एअर इंडिया का विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले 12 जून को लंदन गैटविक जाने वाला एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 241 की मौत हो गई थी। विमान के बाहर घटनास्थल पर 19 लोग भी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें