कुछ राज्यों में अचानक कोरोना के मरीज बढ़े हैं, इसके बाद सरकारें अलर्ट पर हैं। लेकिन कुछ घटना सामने आती है जिस पर सवाल उठता है। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है, वहां एक डॉक्टर अपनी 12 घंटे की ड्यूटी करके आया और मास्क उतारकर अपना मुंह धो रहा था। इसी बीच अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम ने वहां उस डॉक्टर पर 2 हजार का जुर्माना लगा दिया।
यह है पूरा मामला
स्टर्लिंग हॉस्पिटल के डॉक्टर ने भास्कर 12 घंटे की ड्यूटी पूरी कर कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच उन्होंने गाड़ी रोकी और बिना खिड़की खोले अपना मुंह धो रहे थे। तभी वहां अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम पहुंच गई और मास्क न लगाने पर जुर्माना लगा दिया।
डॉक्टर ने कहना है वे लगातार काम करने के बाद पसीने से चेहरा तरबतर था, उन्होंने बस मुंह धोने के लिए मास्क उतारा था। डॉक्टर का आईकार्ड दिखाने पर भी वह नहीं माने। फाइन भरने के बाद ही डॉक्टर को जाने दिया।
दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में 141 लोगों को तैनात किया है। यह टीम मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं।