फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामला : ईडी ने मिशेल के आवेदन पर आपत्ति जताई

Fri, 12 Apr 2019 01:14 AM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

ईडी ने अदालत के सामने 3600 करोड़ रुपये की अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आरोपी बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के आवेदन पर आपत्ति जताई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस आवेदन को सुनवाई योग्य न बताते हुए खारिज करने की मांग की है।

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत परिसर के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार के सामने बृहस्पतिवार को ईडी ने मिशेल के आवेदन पर अपना जवाब पेश किया। जवाब पेश करने के साथ ही ईडी ने एक पैन ड्राइव व कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी पेश की। ईडी ने कहा कि जिस पूरक आरोप पत्र को लीक करने का दावा किया जा रहा है, वह मुख्य आरोप पत्र का ही हिस्सा है और उस पर अदालत पहले ही संज्ञान ले चुकी है। 

इस पर मिशेल के वकील ने भी अपनी दलीलें पेश करने की इजाजत मांगी। अदालत शुक्रवार को उनकी दलीलें सुनेगी। बता दे ंकि कोर्ट में आवेदन पेश कर मिशेल ने कहा था कि उसने पूछताछ के दौरान किसी नेता का नाम नहीं लिया था। उसने केंद्र सरकार पर ईडी के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। मिशेल का आरोप है कि ईडी ने यह आरोप पत्र खुद मीडिया में लीक करवाकर इस मामले को उछाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें