फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला: अदालत ने गुप्ता की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

Sat, 06 Apr 2019 05:46 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में गिरफ्तार कथित रक्षा एजेंट सुशेन मोहन गुप्ता की जमानत याचिका पर शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा। गुप्ता ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष अपनी जमानत याचिका पेश की थी। अदालत ने नौ अप्रैल तक एजेंसी से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


अदालत ने गुप्ता से दो और दिन तक पूछताछ करने की भी अनुमति दे दी। एजेंसी ने उनकी हिरासत मांगी थी जिसके बाद यह अनुमति दी गई। गुप्ता को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने कहा था कि इस मामले में गुप्ता की भूमिका राजीव सक्सेना के खुलासों के आधार पर सामने आयी। राजीव सक्सेना को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया और यहां एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। वह इस मामले में सरकारी गवाह बन गया।

आपके लिए खास

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि फरवरी 2010 में यूपीए सरकार ने ब्रिटिश-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ वीवीआईपी हेलिकॉप्टर की खरीद के लिए एक सौदा किया था। इस सौदे के तहत वायुसेना के लिए 12 हेलिकॉप्टर खरीदे जाने थे। सौदे में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मिशेल को पिछले साल दिसंबर में यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। मामले की जांच जारी है। 


हेलिकॉप्टर की खूबियां
अधिकतम 278 किलेमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ने वाला यह हेलिकॉप्टर 30 यात्रियों को ढोने की क्षमता रखता है। इसकी पूरी बॉडी बुलेटप्रुफ है और इसमें मशीनगन फिट करने की सुविधा भी रहती है। दो पायलट की क्षमता वाले इस हेलिकॉप्टर में तीन ताकतवर इंजन हैं। 

विज्ञापन


यह हवा में ईंधन भरने की क्षमता भी रखता है और इसका केबिन 8.3 फीट चौड़ा और 6.1 फीट ऊंचा है। हेलिकॉप्टर में 360 डिग्री का सर्विलांस रडार लगा होने के साथ इसमें आत्मरक्षा सूट भी है। हेलीकॉप्टर की लंबाई 74.92 फुट और ऊंचाई 21.83 फुट है। हेलिकॉप्टर की रेंज 1390 किलोमीटर है।

कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि समाचार जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें