फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्तावेस्टलैंड केस: ईडी ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की 14 दिन की रिमांड मांगी

Thu, 05 Sep 2019 12:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की राऊस ऐवेन्यू कोर्ट में अगस्तावेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रतुल पुरी की 14 दिन की रिमांड मांगी है। उन्हें बुधवार को ईडी ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में थे।
विज्ञापन

 
ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत ने पुरी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और कहा था कि वह वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में हिरासत में पूछताछ करने की जांच एजेंसी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी।

इससे पहले पुरी ने मामले में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक आवेदन दिया था। धनशोधन मामला इटली के फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की खरीद में कथित अनियमितताओं के बाद दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें