अगस्ता वेस्टलैंड का बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
एक सीबीआई की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में चार्जशीट की सामग्री मीडिया संस्थानों को लीक करने के मामले में क्रिश्चियन मिशेल के आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। याचिका पर आदेश तीन मई को सुनाया जाएगा। मिशेल ने आवेदन दायर कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर आरोप पत्र मीडिया में लीक करवाने का आरोप लगाया था।
मिशेल के इस आवेदन पर अदालत ने 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे के मामले में पूरक आरोप पत्र लीक मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने मिशेल के आवेदन को सुनवाई योग्य नहीं बताते हुए खारिज करने की मांग की थी।