फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड: मुख्य आरोपी गौतम खेतान की पत्नी को मिली जमानत

Sat, 04 May 2019 03:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले के मुख्य आरोपी गौतम खेतान की पत्नी रितु खेतान को काला धन तथा धनशोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार को जमानत दे दी। रितु के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ समन जारी किए गए थे और उसी क्रम में वह अदालत पहुंची थीं, जिसके बाद विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।

विज्ञापन


इसी मामले में अदालत ने 16 अप्रैल को गौतम खेतान की जमानत मंजूर कर ली थी हालांकि अदालत ने उन पर कई शर्तें भी लगाईं थीं जिसमें साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करना, अथवा गवाहों से संपर्क करने की कोशिश नहीं करना अथवा उन्हें प्रभावित करने का प्रयास नहीं करने तथा जरूरत पड़ने पर कभी भी जांच में सहयोग करने की शर्त शामिल है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने गौतम खेतान और उसकी पत्नी के खिलाफ धन शोधन निरोधक कानून के तहत एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने खेतान के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से दर्ज एक नए मामले को आधार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें