फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने कहा-गवाहों को धमका रहे हैं कमलनाथ के भांजे

Wed, 31 Jul 2019 07:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआई हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में गवाहों को धमका रहे हैं।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने यह दावा पुरी की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवायी के दौरान विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पुरी से हिरासत में पूछताछ के लिए अनुरोध करते हुए किया। अदालत ने अर्जी पर दलीलें अधूरी रहने के बाद पुरी को गिरफ्तारी से मिला अंतरिम संरक्षण गुरुवार तक बढ़ा दिया। 

एजेंसी ने अदालत से कहा कि पुरी गवाहों को धमका रहे हैं। लोग उनसे डरे हुए हैं। विभिन्न गवाह हैं जिनका आरोप है कि पुरी उन पर दबाव डाल रहे हैं। 

इसके साथ ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रतुल पुरी की गिरफ्तारी पर गुरुवार तक रोक लगा दी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया था कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल से छह करोड़ रुपये मिले हैं। 

विज्ञापन


ईडी ने पुरी की अग्रिम जमानत याचिका का जमकर विरोध किया था। ईडी के विशेष अधिवक्ता देविंदर पाल सिंह ने कहा, 'इन लोगों को मनी लांडरर्स (धन शोधन) से निपटने की आदत है। रतुल पुरी को जेल के अंदर रहना चाहिए।'

गंभीर आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा था कि मुख्य गवाह जिसे पुरी के खिलाफ मई में आयकर विभाग के छापों के बाद अपदस्थ किया गया था, वह लापता है। 73 साल के गवाह को या तो कहीं भेज दिया गया है या उसे जान से मार देने का डर है। यह बातें ईडी ने स्थानीय अदालत को बताई। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि गवाह को डर है। पुरी के पूर्व बयानों से उसे पीछे हटने के लिए कहा गया था।

ईडी ने बताया है कि उन्होंने के के खोसला जो रतुल पुरी का सीए है उसे ढूंढ लिया है। ईडी ने कल आरोप लगाया था कि उसे मार दिया गया होगा। अब ईडी का कहना है कि खोसला एक या दो दिन में लौट सकता है।
विज्ञापन


यह मामला अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अब रद्द हो चुके 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे से संबंधित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें