फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्रालय: अनाज उत्पादन रिकॉर्ड 33.2 करोड़ टन, चावल की बंपर फसल; गन्ना उत्पादन 3.74 करोड़ टन घटा

Thu, 26 Sep 2024 05:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्रालय ने बुधवार को कहा, फसल वर्ष 2023-24 में चावल का उत्पादन भी 21 लाख टन बढ़कर 13.78 करोड़ टन की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 2022-23 में 13.57 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था। इस अवधि में गेहूं का उत्पादन भी 2022-23 के 11.05 करोड़ टन के मुकाबले 27 लाख टन बढ़कर 11.32 करोड़ टन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
धान की फसल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अनाज उत्पादन जून में समाप्त फसल वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 26.1 लाख टन बढ़कर रिकॉर्ड 33.22 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है। गेहूं और चावल की बंपर फसल की वजह से कुल अनाज उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल पहले देश में 32.96 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ था। कृषि मंत्रालय ने बुधवार को कहा, फसल वर्ष 2023-24 में चावल का उत्पादन भी 21 लाख टन बढ़कर 13.78 करोड़ टन की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 2022-23 में 13.57 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था। इस अवधि में गेहूं का उत्पादन भी 2022-23 के 11.05 करोड़ टन के मुकाबले 27 लाख टन बढ़कर 11.32 करोड़ टन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


दलहन-तिलहन में गिरावट
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दलहन का उत्पादन फसल वर्ष 2023-24 में 18 लाख टन घटकर 2.42 करोड़ टन रह गया। 2022-23 में देश में 2.60 करोड़ टन दलहन का उत्पादन हुआ था। तिलहन उत्पादन भी 4.13 करोड़ टन से घटकर 3.96 करोड़ टन रह गया।

गन्ना उत्पादन 3.74 करोड़ टन घटा
गन्ने का उत्पादन भी सालाना आधार पर 3.74 करोड़ टन की गिरावट के साथ 45.31 करोड़ टन रह गया। 2022-23 के दौरान देश में कुल 49.05 करोड़ टन गन्ने का उत्पादन हुआ था। कपास उत्पादन 3.36 करोड़ गांठ से घटकर 3.25 करोड़ गांठ रह गया। एक गांठ में 170 किलोग्राम होता है।
विज्ञापन


कई राज्यों में सूखे का दिखा असर
कृषि मंत्रालय ने कहा, महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्यों में सूखे की स्थिति से दालों, मोटे अनाजों, सोयाबीन और कपास के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, अगस्त में राजस्थान में भी लंबे समय तक सूखा रहा, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ। मंत्रालय ने कहा, अनाज उत्पादन के ये अनुमान राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से मिली जानकारी पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें