फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : कृषि मंत्री ने कहा- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसान खत्म करें प्रदर्शन, सरकार वार्ता को तैयार

Sun, 11 Apr 2021 03:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

कहा - नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में कृषक समुदाय के बीच कोई असंतोष नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली की सीमाओं पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान जब भी कोई ठोस प्रस्ताव लेकर आएंगे, सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है। पिछले पांच महीनों से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच आखिरी बार 22 जनवरी को बातचीत हुई थी लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं निकल सका था।  

किसानों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता प्रकट करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि देश में महामारी की दूसरी लहर फैल रही है। ऐसे में प्रदर्शनकारी किसानों को भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए। उनकी जिंदगी भी हमारे के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इस मौजूदा कोविड-19 हालात में, किसानों से आंदोलन खत्म करने का अनुरोध है। वे जब भी कोई ठोस प्रस्ताव लेकर आए, सरकार उनसे बातचीत करेगी। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में कृषक समुदाय के बीच कोई असंतोष नहीं है।

कई कृषि संगठन इन कानूनों के पक्ष में हैं जबकि कुछ ही इनके खिलाफ हैं। हमारा देश लोकतांत्रिक है, चाहे वे किसान हों या नागरिक। यदि उन्हें कोई संदेह है तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके संदेह दूर करे और कोई समाधान तलाशे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें