फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के नतीजों को किसान आंदोलन से जोड़ना गलत: तोमर  

Fri, 19 Feb 2021 03:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब निकाय चुनावों के नतीजों को किसान आंदोलन से जोड़कर देखना गलत है। केंद्र सरकार अभी भी किसानों से बातचीत कर गतिरोध को खत्म कराना चाहती है।

विज्ञापन


तोमर ने कहा, 'पंजाब में भाजपा कमजोर थी और शिअद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी। यह पहला मौका है जब अकेले चुनाव लड़ा और इसी कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।' कृषि कानूनों पर तोमर ने कहा, 'सरकार ये कानून किसानों के हित में लाई है। इनसे अन्नदाता की आय दोगुनी होगी। देश भर के किसानों ने इन कानूनों का समर्थन भी किया है। कुछ किसानों को इसमें शिकायतें हैं और सरकार उनके साथ कानूनों पर बिंदुवार बात करने और किसानों की शंकाएं दूर करने को सदैव तैयार है।'

असम में फिर सरकार बनाएगी भाजपा
तोमर ने आगामी असम विधानसभा चुनाव में जीत की दावेदारी करते हुए कहा, इस बार और अधिक सीटें जीतेंगे। राज्य में भाजपा सरकार के समर्थन में लहर है और निश्चित हम दोबारा सरकार बनाएंगे। तोमर असम के चुनाव प्रभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें