कृषि अनुसंधान के नए पुराने सभी डेटा अब डिजिटली उपलब्ध हो सकेंगे। इस डेटा का प्रयोग किसान खेती में कर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकेंगे। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मेघ सहित तीन योजना का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कृषि अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। यह केवल एक सुविधा ही नहीं, बल्कि परिवार द्वारा किए गए कार्य हैं। जिनके माध्यम से नए और पुराने छात्रों के कार्यों का लाभ सबको सकेगा।