देशभर में किसान आंदोलन की उठी आग को पूरी तरह से शांत करने के लिए मोदी सरकार हर कोशिश कर रही है। इससे पहले केंद्र ने किसानों को मिलने वाले लोन पर ब्याज दर को कम किया तो अब केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी बड़े कदम उठाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृषि मंत्री कीटनाशक दवाइयों और बीज की कीमतों में कमी पर विचार कर रहे हैं। इतना ही सरकार तेल, बीज और दालों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी भारी वृद्धि का घोषित कर सकती है।
इंडियन एक्सप्रेस को कृषि मंत्री ने कहा कि वे प्राइवेट कंपनियों को बीज की कीमतों में कमी करने के लिए कहेंगे ताकि किसानों के लिए सरकार की ओर से उठाए गए प्रयासों का सपोर्ट किया जा सके। सरकार के प्रयास कृषि क्षेत्र में उत्पादन की लागत को कम करने के लिए किया गया है इसलिए, बीज की कीमतों में कमी लाने बहुत महत्वपूर्ण है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने किसानों के 3 लाख तक के कर्ज पर ब्याज छूट की सीमा को बढ़ाकर कैबिनेट ने 3 से 5 फीसदी कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोन माफ होने की इंतजार में बड़ी संख्या में किसान कर्ज नहीं चुकाते हैं। हालांकि ये स्कीम उन किसानों को फायदा पहुंचाएगी जो 1 साल के अंदर अपने लोने को चुका देते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट की ओर से लिया गया ये बड़ा फैसला सीधे तौर पर इमानदार किसानों को फायदा पहुंचेगा। साथ ही किसानों के कर्ज के बोझ तले दबे बैंकों के एनपीए में भी कमी आ सकती है।कैबिनेट ने चालू वित्त वर्ष में किसानों की कर्ज माफी के लिए 20,339 करोड़ रुपये को स्वीकृति दी है।