फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में दूसरे स्थान पर ताजमहल, पहले पर कंबोडिया का अंगकोर वाट

Wed, 06 Dec 2017 04:37 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
ताज महल - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
सफेद संगमरमर से बना भारत का प्रतिष्ठित ताजमहल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में दूसरे स्थान पर आया है। एक हालिया सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित इस विरासत को दूसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन


मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाए गए इस वैश्विक धरोहर में हर साल 80 लाख से अधिक लोग आते हैं। पहले स्थान के लिए कंबोडिया के अंगकोर वाट को चुना गया। सर्वेक्षण में यूनेस्को के सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों को सूचीबद्ध किया गया है। 

ट्रैवेल पोर्टल ‘ट्रिपएडवाइजर’ ने कहा कि इस अद्भुत स्थल पर जाकर आप किसी गाइड से सैकड़ों पर्यटनों व अनुभवों का आनंद ले सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां जाने पर आपको बहुत अच्छा लगेगा। इसके साथ ही इस यात्रा में आगरा के स्थानीय और घर के खानों का भी मजा लिया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं किसी जानकार गाइड के साथ यात्रा करने पर आपको अंगकोर वाट भवनों में छिपे अनोखा इतिहास मालूम चलेगा। सबसे अच्छा दृश्य सूर्योदय या सूर्यास्त के समय दिखता है जबकि भीड़ छंट जाती है प्रकाश में उसका सही रूप सामने आता है।

इन स्थलों को भी मिली जगह :
इस सूची में चीन की महान दीवार को तीसरा स्थान, दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित माचु पिचु को चौथा स्थान दिया गया। सूची में ब्राजील के इगुआजु राष्ट्रीय पार्क, इटली के माटेरा का सस्सी और औशविच बिरकेन, पोलैंड के ऐतिहासिक क्रारो, इस्त्राइल के जेरूसलम के पुराने शहर और तुर्की में इंस्तांबुल के ऐतिहासिक इलाकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें