फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के मामले में आगरा देश में चौथे स्थान पर

Sun, 11 Dec 2016 03:31 AM IST
अमर उजाला/आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के साथ ही आगरा में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। जहरीली हवाएं कोहरे के चलते खतरनाक स्मॉग में बदल चुकी हैं, जो हर दिन शहर के लोगों को बीमार कर रही हैं। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 366 पर रहा। प्रदूषण के मामले में आगरा देश में चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इधर कोहरे का प्रकोप बढ़ा, उधर शहर में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। दिवाली के बाद से बेहद खतरनाक स्तर पर चल रही शहर की हवा में मौजूद प्रदूषण के तत्व कोहरे के कारण वायुमंडल में ऊपर नहीं पहुंच पा रहे। हवा न चलने से स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं।

हाल ये है कि आगरा देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर हो गया। प्रदेश के तीन शहर टॉप 10 की सूची में हैं। इनमें लखनऊ देश में सबसे प्रदूषित और कानपुर सातवें नंबर पर रहा।
विज्ञापन


पांच दिनों से जारी कोहरे का कहर शनिवार सुबह भी जारी रहा। देर रात शुरू हुआ कोहरा सुबह बेहद घना हो गया। सुबह दृश्यता शून्य ही रही। वाहनों को रेंगकर चलना पड़ा। 
विज्ञापन

अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा

शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतें रहीं। सुबह गलन और ठिठुरन भरी ठंड के कारण स्कूली बच्चे पूरी तरह से गर्म कपड़ों में भी पैक होकर गए, लेकिन शीतलहर के बीच कांपते ही दिखे। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा। 12 दिसंबर के बाद कोहरे का कहर कुछ कम होगा। दोपहर में तेज धूप से राहत मिल सकेगी।

शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स
लखनऊ    425
अहमदाबाद    412
दिल्ली    380
आगरा    366
पटना    364
गुड़गांव    346
मुजफ्फरपुर    327
कानपुर    305
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें