फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer: अग्निवीर के परिजनों ने राहुल के दावे को बताया गलत;  बोले-हमें मिले 1.08 करोड़

Wed, 03 Jul 2024 05:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुलढाणा(महाराष्ट्र)

सार

पिछले साल जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के एक अग्निवीर के परिवार ने कहा है बेटे की जान जाने के बाद उन्हें एक करोड़ रुपये मिले हैं और राहुल गांधी का अग्निवीर को लेकर किया गया दावा गलत है। 

विज्ञापन
Agniveer - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावों को गलत बताते हुए पिछले साल जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के एक अग्निवीर के परिवार ने कहा है कि उन्हें सरकार से 1.08 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। 
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ का जिक्र करते हुए दावा किया था कि सरकार अग्निवीरों को इस्तेमाल करके फेंक देने वाले मजदूर मानती है और उन्हें शहीद का दर्जा भी नहीं देती। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा था कि कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान देने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलता है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पिंपलगांव सराय के मूल निवासी अग्निवीर अक्षय गवटे की 21 अक्तूबर, 2023 को सियाचिन में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते मौत हो गई थी। अक्षय के पिता लक्ष्मण गवटे ने कहा कि अक्षय की मौत के बाद परिवार को बीमा कवर के रूप में 48 लाख रुपये, केंद्र सरकार से 50 लाख रुपये और राज्य सरकार से 10 लाख रुपए मिले। उन्होंने अक्षय की बहन के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें