भारतीय सेना ने पहले चरण के रूप में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की शुरुआत के साथ अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। युवाओं में इसे लेकर भारी उत्साह है, जिनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि ऑनलाइन सीईई 176 अखिल भारतीय स्थानों में 375 परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से शुरू हुई और आज आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि बेहतर तकनीकी कार्यप्रणाली से चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित किया जाएगा। भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को कम कर उन्हें अधिक प्रबंधनीय और आचरण करने में आसान बनाएगी। पहले चरण के रूप में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की नई भर्ती प्रक्रिया ने असम और अरुणाचल प्रदेश के युवाओं को काफी आकर्षित किया। तृतीय वर्ष 2023-24 की अग्निवीर परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए हैं।