फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agni Prime: अब दुश्मनों की खैर नहीं, भारत ने किया अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Fri, 21 Oct 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर

सार

 भारत ने आज सुबह 9:45 बजे ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
विज्ञापन
अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने आज सुबह 9:45 बजे ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की मिसाइलों का एक नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है। इसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किमी के बीच है। रक्षा अधिकारियो ने कहा कि उड़ान के दौरान, मिसाइल ने सभी परीक्षण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। अग्नि प्राइम मिसाइल के लगातार तीसरे सफल उड़ान परीक्षण के साथ, प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीयता स्थापित की गई है। 

विज्ञापन


अग्नि प्राइम मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक
रक्षा अधिकारी ने बताया कि अग्नि प्राइम मिसाइल 1000 से 2000 किमी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। उन्होंन बताया कि यह मिसाइल एमआईआरवी (multiple independently targetable reentry vehicle - MIRV) तकनीक से लैस है। डबल स्टेज और सॉलि़ड फ्यूल पर आधारित अग्नि प्राइम मिसाइल को एडवांस रिंग लेजर गैरोंस्कोप पर आधारित नेविगेशन सिस्टम द्वारा निर्देशित किया जाता है। इसका गाइडेड सिस्टम इलेक्ट्रो मैकेनिकल एक्यूटर से पूरी तरह से लैस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें