फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: डॉक्टरों-सरकार के बीच दूसरे दौर की बैठक में भी नहीं बनी बात, डॉक्टरों का काम पर लौटने से इनकार

Thu, 19 Sep 2024 01:27 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता

सार

डॉक्टरों ने कहा कि बैठक के दौरान, सरकार ने सुरक्षा को लेकर हमारी मांगों को जायज बताया है।  मुख्य सचिव ने इस बारे में जल्द ही निर्देश जारी करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते डॉक्टर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजी कर मामले में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ वार्ता की। पश्चिम बंगाल सरकार और जूनियर डॉक्टरों की करीब दो घंटे चली बातचीत बेनतीजा रही। सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे हताश और निराश हैं। बैठक में हमने मिनट्स बनाकर दिया लेकिन सरकार ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। हम लिखित आश्वासन चाहते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि वे हड़ताल वापस लेना चाहते हैं लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के चलते हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को सीएम ममता बनर्जी के साथ वार्ता के बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने से इनकार कर दिया था और एक बार फिर बैठक करने की बात कही थी। इसी क्रम में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के लिए नबन्ना पहुंचा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें