फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cybercrime Gang Busted: सेना के जवानों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 10 लोग गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक कुख्यात साइबर अपराधी और मामले में कथित सरगना 30 वर्षीय संजीव कुमार को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा था। बाद में एमआई के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीमों ने  पूछताछ की।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा एजेंसियों ने सेना का जवान बन लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन लोगों ने करीब 60 लोगों को अपना शिकार बनाया है। गिरोह की तलाश में गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस लगी थी। 

अधिकारियों का कहना है कि पुणे स्थित दक्षिणी सेना कमान की मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) इकाई ने इस गिरोह के बारे में जानकारी साझा की थी, जिसके बाद एजेंसियों ने इन पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया था।

एक कुख्यात साइबर अपराधी और मामले में कथित सरगना 30 वर्षीय संजीव कुमार को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा था। बाद में एमआई के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीमों ने इससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद हरियाणा के कैथल जिले के नूंह और डीग में छापेमारी की गई। छापेमारी में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

अधिकारी ने बताया कि ये लोग ऑनलाइन किराए पर घर लेने या कुछ सामान खरीदने के बहाने से लोगों को फसाते थे। दीपक बजरंग पवार के नाम पर एक सेवारत सैन्यकर्मी के जाली पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके लोगों का विश्वास हासिल करते थे। इनका एक पैटर्न था कि एक संपत्ति किराए पर लेने या कुछ सामान खरीदने के लिए लेन-देन को सत्यापित करने के लिए कुछ रुपये भेजते थे। फिर लोगों को तकनीकी समस्या का हवाला देकर ओटीपी या क्यूआर कोड मंगाते थे। जिससे पीड़ितों के खातों से धन आरोपियों के खाते में चला जाता था।

जांच से सामने आया कि साइबर अपराधी कई सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से काम कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान नकली सैन्य पहचान पत्र, रक्षा कैंटीन कार्ड, पैन नंबर, आधार कार्ड, तीन दर्जन से अधिक मोबाइल, 206 सिम कार्ड और सात लैपटॉप बरामद किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें