महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पूनमल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के मदुरवोयल में हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को गड्ढों से बचने की कोशिश के दौरान टक्कर मार दी थी। इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. शोभना की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त शोभना का भाई भी साथ में था, वह घायल हुआ है।
चेन्नई में कल एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद खुल गई है। सड़क पर गड्ढों के कारण जहां यह दुर्घटना हुई थी, उस इलाके के गड्ढे ताबड़तोड़ भरे गए। पुलिस ने भी तुरफ-फुरत कार्रवाई कर महिला को कुचलने वाले ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पूनमल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के मदुरवोयल में हुई थी। इसके बाद इलाके में क्षतिग्रस्त सड़क व उसके गड्ढों को ठीक करने का काम स्थानीय प्रशासन ने किया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को गड्ढों से बचने की कोशिश के दौरान टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. शोभना की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त शोभना का भाई भी साथ में था, वह घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नहीं पहन रखे थे हेलमेट
पूनमल्ली पुलिस के अनुसार स्कूटर सवार दोनों लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखे थे। मामले में ट्रक चालक मोहन को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। निगम प्रशासन ने क्षतिग्रस्त रोड की ताबड़तोड़ मरम्मत कर दी है।