यूपी में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद भारतीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में भर्ती होने के लिए रिकॉर्डतोड़ एप्लीकेशन आई हैं। चौंका देने वाली बात है कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाए जाने के बाद ये आरएसएस में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ने लगी है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आरएसएस ने 16 मार्च से 31 मार्च के बीच करीब 22,432 ऑनलाइन एप्लीकेशन आई हैं, जोकि एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच 9,205 ऑनलाइन एप्लीकेशन आईं, जिसमें से 2778 तो सिर्फ यूपी से आईं।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के आने के बाद हर महीने 7 हजार एप्लीकेशन आती थी, लेकिन योगी के सीएम बनने के बाद इसमें बड़ा बदलाव आया है। दरअसल, ये आकंड़ा 31,637 पहुंच गया है, जोकि 2014 में बड़ी जीत के बाद भर्ती लेने वालों का चार गुना है।
आरएसएस का इस पर कहना है कि इस बार भर्ती के लिए आए आवेदनों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात है कि ये तो सिर्फ ऑनलाइन है, इसके अलावा जो डायरेक्ट भर्ती हुए हैं, उसका आकंड़ा तो और शानदार है।