फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट में फेरबदल के बाद सभी मंत्रियों ने संभाला अपना पदभार, देखिए नई लिस्ट

Tue, 15 May 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सूचना एवं प्रसारण के राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को स्वतंत्र प्रभार दे कर उन्हें इस मंत्रालय की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त भार संभाल रही स्मृति ईरानी सिर्फ कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके साथ ही सोमवार को सरकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का भी फैसला किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्वास्थ्य होने तक गोयल वित्त मंत्री रहेंगे। मंगलवार सभी बदलावों के बाद आधिकारिक मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है।  
विज्ञापन


नया मंत्रिमंडल

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर कर्नाटक में भाजपा-जेडी (एस) गठबंधन की सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल के छोटे फेरबदल की संभावना हो सकती है। जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी ट्रांस्प्लांट का सफल ऑपरेशन किया गया है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा। 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। राठौड़ राजस्थान के ठाकुर हैं। माना जा रहा है कि पद्मावत फिल्म विवाद से नाराज राजस्थान के ठाकुरों को साधने के मकसद से राठौड़ को केंद्र में ठाकुरों के चेहरे के तौर पर उभारने की कोशिश की जा रही है।

बाकी लिस्ट




 
विज्ञापन





गौरतलब है कि पद्मावत विवाद के बाद राजस्थान में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा हार गई थी। राठौड़ को यह जिम्मेदारी देने की दूसरी वजह उनका म़ृदुभाषी और वाकपटु होना माना जा रहा है। अगले साल चुनाव के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अहम रोल है। 

सूत्रों के मुताबिक दरअसल इस कवायद में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को सामने लाने की कोशिश थी। लेकिन राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की विटो की वजह से केंद्रीय नेतृत्व ऐसा नहीं कर पाई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर 2017 में केंद्रीय मंत्रालय में फेरबदल कर नए चेहरों को मंत्रालयों की कमान सौंपी गई थी। इस फेरबदल में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया था, वहीं लंबे समय से इस्तीफे की पेशकश के बाद सुर्खियों में रहे सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया था, जबकि रेल मंत्रालय पीयूष गोयल को दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें