फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आक्रोश रैली के बाद कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार, ये होगा फेरबदल 

Thu, 26 Apr 2018 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
congress - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस की 29 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रही जन आक्रोश रैली के बाद संगठन में कई बदलाव होने के आसार हैं। विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में संबंधित प्रमुख कमेटियों के गठन के साथ कुछ राज्यों में अध्यक्ष भी बदले जाने हैं। बदलावों के बाद कार्यसमिति के नए सदस्यों की घोषणा भी होनी है। मध्यप्रदेश, हरियाणा के साथ यूपी में भी नेतृत्व परिवर्तन के संकेत हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ को वापस मध्यप्रदेश भेजने की खबरें कई महीनों से चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अन्य बड़े नेताओं को भी चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण कमेटियों का जिम्मा सौंपने की तैयारी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में राज्य से जुड़े सभी नेताओं से चर्चा की है। छुट्टी से लौटे दिग्विजय सिंह ने भी अपना पक्ष केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा है। 

उधर हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी, लिहाजा वहां भी नेतृत्व परिवर्तन अवश्यंभावी है। चूंकि तंवर अनुसूचित जाति के हैं इसलिए जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इसी वर्ग की कुमारी शैलजा का नाम सबसे आगे है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मई तक कार्यकारी की भी घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें