आखिरकार अध्यक्ष के रूप में भाजपा को शिखर पर पहुंचाने वाले अमित शाह अब सरकार का अंग बन गए हैं। राजनीति के मैदान में पीएम मोदी के के बाद नंबर दो की भूमिका निभाने वाले शाह अब सरकार में भी नंबर दो की भूमिका में होंगे।
मोदी ने अपनी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के जिन चेहरों को शामिल किया है उससे साफ है कि नामों का चयन करते वक्त उनकी नजर न सिर्फ वरिष्ठता और अनुभव को सम्मान देने पर रही है बल्कि परिश्रम को महत्व देने का संदेश देने पर भी टिकी रही है। मोदी के बाद सबसे पहले लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद शपथ ली।