फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीद विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में होंगी आर्थिक और कानूनी सलाहकार समितियां

Sun, 11 Jul 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने चित्रकूट में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक के पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले। सूत्रों के मुताबिक राय ने भागवत को पूरे मामले से अवगत कराया। हालांकि इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि राय और एक अन्य सदस्य अनिल मिश्रा को किनारे किया जा सकता है।
विज्ञापन
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जमीन खरीद पर विवाद के बाद अब आर्थिक और कानूनी सलाहकार समितियां गठित की जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक ये समितियां लेनदेन पर नजर रखेंगी।

विज्ञापन


इधर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने चित्रकूट में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक के पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले। सूत्रों के मुताबिक राय ने भागवत को पूरे मामले से अवगत कराया। हालांकि इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि राय और एक अन्य सदस्य अनिल मिश्रा को किनारे किया जा सकता है।

बता दें कि आप नेता संजय सिंह ने उन पर जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। संघ के सूत्रों के मुताबिक निर्माण प्रक्रिया को रोकने के लिए यह आरोप विपक्ष का राजनीतिक हथकंडा था।
विज्ञापन


संघ के शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, चंपत राय संघ प्रमुख भागवत से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। वह पूरा काम देख रहे हैं और समर्पित हैं, इसलिए किसी को किनारे नहीं किया जाएगा। यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित ट्रस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें