फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के सियासी दंगल पर केरल सरकार ने ली चुटकी, विधायकों को आराम के लिए किया आमंत्रित

Wed, 16 May 2018 04:01 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kerala Tourism
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। सभी दलों के भीतर सरकार बनाने को लेकर चल रही उठापटक के बीच केरल टूरिज्म ने चुटकी लेते हुए कर्नाटक चुनाव में भाग लेने वाले सभी विधायकों को उनके राज्य आकर आराम करने की पेशकश दी है।

विज्ञापन


केरल टूरिज्म ने ट्वीट किया है, ‘कर्नाटक के नतीजों के उतार-चढ़ाव के बीच हम सभी विधायकों को भगवान के देश केरल में सुरक्षित और सुंदर रिसॉर्ट में ठहरने के लिए आमंत्रित करते हैं।’ ट्वीट को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है। नौ हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 

कुछ लोगों ने इसे पर्यटन के प्रचार का शानदार तरीका बताया है। हालांकि, कुछ ने इसकी आलोचना भी की है। गौरतलब है कि इस समय केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फांस कन्ननथानम भी केरल से ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें