फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान की मौत के बाद कश्मीरी पंडितों के शिविरों पर हुए हमले, विरोध में प्रदर्शन

Sun, 21 Aug 2016 08:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के विस्थापित पंडितों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बुरहान वानी की मौत के बाद उनके शिविरों पर पुलवामा समेत कई स्थानों पर हमले हुए, जिसके चलते उन्हें वहां से सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। इसके बाद भी सरकार कश्मीरी पंडितों की समस्याओं व उनकी हालत पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों का कहना है कि पिछले 27 साल से चार लाख कश्मीरी पंडित विस्थापित हैं। जिस तरह के हमले उन पर 1990 में हुए थे, वैसे ही हमले एक बार फिर 2016 में हुए हैं। बुरहान वानी की मौत के बाद हजारों लोगों ने पीएम पैकेज के तहत काम करने वाले विस्थापित कर्मचारियों के शिविरों पर हमला किया। शिविरों पर पथराव करते हुए हमलावरों ने कहा कि पंडितों के लिए कश्मीर में कोई जगह नहीं है।

पुलवामा के शिविर पर भारी हमला हुआ। इन हमलावरों ने पथराव के साथ-साथ एक नहर का पानी शिविर की ओर मोड़ दिया। इन हालात के चलते हजारों कश्मीरी पंडितों को वहां से एक बार फिर पलायन करना पड़ा। यह 1990 के बाद दूसरा बड़ा पलायन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें