फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लैब गिरने से 2 साल की बच्ची की हुई मौत, डेढ़ घंटे में ही ठेकेदार ने साफ कर दी हादसे की जगह

Fri, 24 Aug 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत के वेसू केनाल पर ब्यूटीफिकेशन कार्य के तहत बन रहे गेट का 10 टन वजनी स्लैब गिरने से एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को हुआ। इसमें 3 महिलाओं समेत 8 लोग घायल भी हुए हैं। छोटी बच्ची वहीं पर खेल रही थी और हादसे के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डेढ़ घंटे में हो गई हादसे की जगह की सफाई

घटना गुरुवार की दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर घटी। इस दौरान स्लैब बीच में से टूटकर गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के 15 मिनट बाद ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई। जबकि फायर ब्रिगेड को पहुंचने में एक घंटे का समय लगा गया। लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी ठेकेदारों ने डेढ़ घंटे में ही उस जगह को साफ करवा दिया।

10 दिन पहले ही शुरू हुआ था काम

नहर के अणुव्रत गेट के पास वाले हिस्से पर नहर को ढंककर बनाए जा रहे इस गेट का काम 10 दिन पहले ही शुरू हुआ था। हादसे में बच्ची के पिता भी मलबे के नीचे दब गए थे लेकिन वो बाद में खुद ही बाहर आ गए। वहीं उसकी मां को भी बचा लिया गया है। बता दें मनपा अणुव्रत द्वार से वीआईपी रोड तक जाने वाले वेसू केनाल के तीन किमी के हिस्से को विकसित कर रही है। मामले पर अब पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें