फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेते ही जगनमोहन रेड्डी का पहला फैसला, बुजुर्गों की पेंशन 3000 रुपये की

Fri, 31 May 2019 09:25 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/YSJagan
विज्ञापन

वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ लेते ही उन्होंने जनता से किए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने गुरुवार को विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम में हुए समारोह में जगनमोहन को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


जगनमोहन ने अकेले शपथ ली, उनके कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 7 जून को हो सकता है। शपथ लेने के बाद जगनमोहन ने पहला फैसला बुजुर्गों की पेंशन 3000 रुपये करने का लिया। उनकी पार्टी के नौ चुनावी वादों 'नवरत्नालु' में यह मुद्दा शामिल था।

सीएम बनने के बाद जगनमोहन ने जनता को सभी वादे पूरे करने का विश्वास दिलाया। समारोह में पूर्व सीएम और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू शामिल नहीं हुए। हालांकि, उन्होंने अपनी पार्टी के प्रतिनिधियों को समारोह में शामिल होने के लिए भेजा।
विज्ञापन


तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव व डीएमके नेता स्टालिन भी समारोह में शामिल हुए। तेलंगाना के अलग होने के बाद जगनमोहन आंध्र प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। जगनमोहन ने शपथ के बाद कहा, ‘दोनों तेलुगु राज्य (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) विकास चाहते हैं। दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं।’ 

वहीं, चंद्रशेखर राव ने कहा, ‘वे एक युवा नेता हैं। उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। सिर्फ अच्छे रिश्तों और वार्ता से ही दो तेलुगु राज्यों का विकास संभव है। जगन लगातार 3-4 बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें