फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचैन होकर रात भर बैरक में टहलते रहे सलमान खान, जानिए कैसे कटी 'टाइगर' की पहली रात

Fri, 06 Apr 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
Salman Khan
विज्ञापन

जोधपुर के कांकणी में काला हिरण शिकार के 20 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जोधपुर जेल ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता सलमान खान ने जेल का खाना नहीं खाया और उनके लिए बाहर से चिकन मंगाया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। वहीं गर्मी से बेहाल सलमान के लिए एक कूलर की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन


सोने के लिए दरी और लकड़ी का पाटा भी दिया गया। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा भी उपलब्ध करवाया गया। जेल में सलमान ने बीपी की शिकायत भी की जिसकी अस्पताल में जांच कराई गई। हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य रहा। अदालत के फैसले से झटका खाए सलमान तनाव में न दिखने की कोशिश कर रहे थे।

कोर्ट से जेल पहुंचे सलमान को रात में पत्ता-गोभी और दाल-रोटी दी गई, जो उन्होंने नहीं खाई। सोने के लिए लकड़ी का सामान्य बेड, दरी और कूलर मुहैया कराया गया। सूत्रों का कहना है कि बेचैन सलमान बैरक में टहलते रहे।
विज्ञापन


बाहर से मंगाया गया चिकन, जेल प्रशासन का इनकार
सूत्रों के अनुसार, सलमान के खाने के लिए बाहर से चिकन मंगाया गया था। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। उसका कहना है कि अभिनेता को दाल-रोटी दी गई थी लेकिन उन्होंने खाना नहीं गया। 

सोने के लिए दरी और लकड़ी का तख्ता
गर्मी से बेहाल सलमान के लिए जेल में कूलर की व्यवस्था की गई। सोने के लिए दरी और लकड़ी का तख्ता दिया गया है। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा उपलब्ध कराया गया। कैदियों की पोशाक उन्हें शुक्रवार को दी जाएगी।
विज्ञापन


बीपी की शिकायत की
जेल पहुंचने पर सलमान ने बीपी की शिकायत की। इस पर जेल अस्पताल के डॉक्टरों से जांच कराई गई। हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें