फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के बाद अब शक्तिकांत दास ने अमेजन को लगाई फटकार

Mon, 16 Jan 2017 12:30 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
शक्तिकांत दास, आर्थिक मामलों के सचिव - फोटो : ANI
विज्ञापन
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने रविवार को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से कहा कि वह भारतीय चिन्हों और प्रतीकों को लेकर लापरवाह न रहे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे विवाद से नुकसान उसी को होगा। दास ने एक ट्वीट कर अमेजन को यह नसीहत दी। 
विज्ञापन


इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अमेजन को लेकर टिप्पणी उन्होंने भारत के एक नागरिक की हैसियत से की है, क्योंकि वह गहराई से ऐसा महसूस कर रहे थे। इस बारे में किसी अन्य तरह के कयास नहीं लगाए जाने चाहिए। पिछले सप्ताह अमेजन की साइट पर तिरंगा जैसा पायदान बेचे जाने का मामला सामने आया था। 

भारत की ओर से जताए गए विरोध के बाद हालांकि कंपनी ने अपनी कनाडियाई वेबसाइट से उक्त उत्पाद को हटा दिया था। अमेरिका के सिएटल स्थित अमेजन मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा था कि वेबसाइट पर पायदान नहीं बेचा जाएगा। इस घटना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अमेजन पर महत्मा गांधी की तस्वीर वाले चप्पल बेचे जाने की शिकायत मिली। 
विज्ञापन


कई यूजर्स ने सुषमा को टैग करते हुए शिकायत की कि अमेजन की अमेरिकी वेबसाइट पर महात्मा गांधी की तस्वीर वाले बीच सैंडल बेचे जा रहे हैं। एक तीसरे ट्वीट में दास ने कहा कि सरकार आर्थिक सुधारों, कारोबारी माहौल को सहज बनाने और खुले व्यापार को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन जब हमारे प्रतीकों और चिन्हों की बात सामने आती है तो मामला थोड़ा भावनात्मक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें