फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल की संभावना: हरियाणा, मध्यप्रदेश और त्रिपुरा में समीकरण दुरुस्त करने में जुटा भाजपा नेतृत्व

Sun, 18 Jul 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।

सार

अगस्त महीने तक इन राज्यों में बदलावों को अंतिम रूप देने की योजना बनी है। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर भी जल्द माथापच्ची की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ भाजपा नेता - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में संगठन के अंदर संतुलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफे पर तैयार करने के बाद भाजपा नेतृत्व की निगाहें पांच अन्य राज्यों पर भी है।

विज्ञापन


नेतृत्व लगातार पार्टीशासित हरियाणा, मध्यप्रदेश और त्रिपुरा में भी समय रहते संगठन और सरकार को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अहम बदलाव करने पर मंथन कर रहा है। अगस्त महीने तक इन राज्यों में बदलावों को अंतिम रूप देने की योजना बनी है। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर भी जल्द माथापच्ची की जाएगी।

बता दें कि येदियुरप्पा के अलावा हरियाणा, मध्यप्रदेश और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी शुक्रवार को ही दिल्ली बुलाए गए थे। इसमें येदियुरप्पा के अलावा त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस मुलाकात की जानकारी खुद शिवराज ने ट्वीट में दी थी और कुछ ‘निर्देश’ मिलने की भी बात कही थी। सूत्रों का कहना है कि इन तीनों राज्यों में नेतृत्व बड़ा बदलाव करना चाहता है। इसमें नेतृत्व परिवर्तन के साथ मंत्रिमंडल और संगठन में व्यापक फेरबदल के विकल्पों पर भी विचार हो रहा है।

इसके अलावा पार्टी नेतृत्व राजस्थान और छत्तीसगढ़ को ले कर भी लगातार माथापच्ची कर रहा है। इन दोनों राज्यों में भाजपा बड़ी सियासी ताकत है। नेतृत्व चाहता है कि चुनाव आने से पूर्व इन सभी राज्यों में अहम बदलाव कर असंतोष से जल्द से जल्द निपट लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें