फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के बाद गुजरात में फैला जीका वायरस, अधिकारियों ने कहा- बरत रहे हैं सावाधानी

Mon, 29 Oct 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : self
विज्ञापन

भारत में जीका वायरस फैल रहा है। रविवार को अधिकारियों ने कहा कि मच्छरों से होने वाली यह बिमारी गुजरात में मिली है। जीका के लगभग 144 मामले इस साल गुजरात के पड़ोसी राज्य राजस्थान में सामने आए हैं। गुजरात के स्वास्थ्य प्राधिकारियों का कहना है कि एक महिला में जीका वायरस मिला है। उसका अहमदाबाद के राज्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह राजस्थान के बाहर कहीं मिला इस साल का पहला मामला है।

विज्ञापन


गुजरात की स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने रविवार को कहा, 'अभी तक केवल एक मामला सामने आया है। सभी हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं।' राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने हजारों डॉक्टरों और मेडिकल कर्मियों को जीका की आपात स्क्रिनिंग के लिए तैयार रखा है। राजस्थान की दक्षिण सीमा से सटे गुजरात के जिलों की जिन गर्भवती महिलाओं को बुखार है उनकी जांच की जा रही है। वहां के सार्वजनिक स्थलों में इस वायरस को फैलाने वाले मच्छरों को मारने के उपाय किए जा रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया, सितंबर महीने में राजस्थान के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने जीका के 144 मामले सामने आए थे। राजधानी जयपुर के लगभग 4,40,000 लोग पिछले महीने से सर्विलांस में हैं। जीका वायरस और डेंगू बुखार फैलाने वाले एडीस मच्छर देश में व्यापक रूप से व्यापत है। भारत में पहली बार 2017 में जीका वायरस का मामला गुजरात में सामने आया था। लेकिन हालिया मामला राज्य में इस साल का पहला है। 
विज्ञापन


2015 में जीका वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैला था। इसकी चपेट में 70 से ज्यादा देशों के 1.5 मिलियन लोग आए थे। जिसमें सबसे ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका के थे। दुर्लभ मामलों में यदि गर्भवती महिला इस वायरस की चपेट में आती है तो बच्चे के दिमाग पर असर पड़ सकता है। साल 2017 में तमिलनाडु में भी जीका वायरस पाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि साल 2020 से पहले इस बिमारी का कोई टीका उपलब्ध नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें