गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। 11 दिसंबर की दोपहर पार्टी ने उनके निर्वाचन की घोषणा की है। आपको बता दें कि राहुल गांधी को जनवरी 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद से वह पार्टी में दूसरे सबसे बड़े नेता के रूप में काम कर रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राहुल गांधी को सोमवार को निर्विवाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहें हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कांग्रेस के दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के आधिकारिक ऐलान के बाद जश्न मना रहे हैं। बताते चलें कि गुजरात चुनाव की व्यस्तता के चलते राहुल आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को पार्टी की कमान संभालेंगे। राहुल को कांग्रेस की कमान उनकी मां सोनिया गांधी सौंपेगी।
4 of 5
राहुल गांधी और सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
नामांकन से लेकर चुनाव तक राहुल गांधी के लिए सबकुछ बिना किसी बाधा के मिलना तय था लेकिन पार्टी में हमेशा ऐसी स्थिति नहीं रही। देश की 132 साल पुरानी पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में तमाम ऐसे मौके आए जिसने देश की राजनीति की धारा और दिशा दोनों को प्रभावित किया।
एक दौर ऐसा भी आया जब कांग्रेस के सबसे बड़े नेता रहे महात्मा गांधी को भी नैतिक रूप से हार का सामना करना पड़ा, तो सबसे ज्यादा लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वालीं वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पार्टी में चुनौती का सामना करना पड़ा। फिलहाल गुजरात चुनाव ऐसा पहला मौका है जब राहुल गांधी पार्टी कैंपेनिंग की जिम्मेदारी को खुद ही संभाल रहे हैं और उनकी सभाओं में भीड़ देखी जा रही है।