फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आरोपों का मणिपुर सीएम ने दिया जवाब

Sun, 26 Feb 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इबोबी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पिछले ढाई सालों में केंद्रीय मंत्री 90 से ज्यादा बार मणिपुर आए, लेकिन कोई यह नहीं जानता की वह क्यों आए।
विज्ञापन


ओकराम ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद जब एनडीए सरकार सत्ता में आई तो उसने उत्तर-पूर्व को कांग्रेस के काल में मिलने वाली 30 फीसदी सब्सिडी पर रोक लगा दी। एनडीए पूर्वी राज्यों से इसी प्रकार का बर्ताव करता है। 

मुख्यमंत्री इबोबी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस प्रकार का बयान देंगे, ऐसा मैंने नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में रैली के दौरान कहा कि यदि भाजपा राज्य की सत्ता में वापस नहीं लौटी तो आर्थिक नाकेबंदी की समस्या ऐसे ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये है मोदी का वो बयान जिस पर सीएम ने किया पलटवार

- फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शनिवार को मणिपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मणिपुर को बर्बाद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले आए दिन पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्री दिल्ली में ही बैठे रहते थे। उस समय की सरकार राज्य के नेताओं को मिलने का समय तक नहीं देती थी। पहली बार केंद्र का कोई मंत्री 90 बार खुद आया और भारत सरकार की योजनाओं का सीधा-सीधा हिसाब लिया।  मैं पहला प्रधानमंत्री था, जो 40 साल बाद NEC की बैठक में आया।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन महीनों से जिन लोगों ने रोड ब्लॉक करके रखी है, कांग्रेस उन पर एक्शन नहीं लेती इसका मतलब कांग्रेस की उनसे मिलीभगत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें