लगातार दो बार IT के समन के बावजूद विभाग के सामने पेश नहीं हुई लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती बुधवार को आयकर विभाग के झंडेवालान में मौजूद दफ्तर पहुंची। मीसा आयकर विभाग की उस कार्रवाई के तुरंत बाद पेश हुई हैं जिसमें विभाग ने लालू परिवार की पौने दो सौ करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी।
मीसा भारती से लगभग 7 घंटे तक आईटी अधिकारियों ने पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने मीसा भारती से ये 10 बड़े सवाल पूछे -
1. आप कितनी कंपनियों की निदेशक हैं और इन कंपनियों के माध्यम से आपने अब तक कितना लोन लिया है?
2. कंपनियों के जरिए लिया गए लोन में से आपने कितना वापस चुकाया दिया है?
3. क्या आपने कभी इन लेंडर कंपनियों को लोन वापस किया है?
4. आपकी कंपनी मिशेल प्राइवेट लिमिटेड को 1.2 करोड़ रुपये का इसलिए दिया गया?
5. आपकी कंपनियों के क्या काम है?
6. आपने शेयर को कम कीमत पर खरीदा और फिर उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचा, ये आपने कैसे किया?
7. अपनी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के बारे में जानकारी दीजिए?
8. क्या आप सीए राजेश अग्रवाल को जानती हैं?
9. आपने आईसबर्ग कंपनी से लोन क्यों लिया?
10. आपका पैन कार्ड नंबर क्या है?
Delhi: Misa Bharti leaves from Income Tax office post questioning, after her property was attached by IT department pic.twitter.com/ocnr1k7gsA
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
उधर, बिहार के बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है।
इस कार्रवाई को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजनीति से प्रेरित बताया है। आयकर विभाग की जांच के दायरे में राबड़ी देवी भी आ चुकी हैं। विभाग ने लालू परिवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्लाटों को अटैच किया है।
दूसरी बार जब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को आयकर विभाग के सामने पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुई। आयकर विभाग उनसे बेनामी संपत्ती के मामले में पुछताछ के लिए बुलाया था।
Delhi:Misa Bharti reached Income Tax office for questioning earlier today,aftr IT dept attached her property & served her summons previously
— ANI (@ANI_news) 21 June 2017