फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह से मुलाकात के बाद राजभर के सुर पड़े नरम, राज्यसभा चुनाव में देंगे साथ

Tue, 20 Mar 2018 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद सुहेलदेव पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के तेवर नरम पड़ गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से भाजपा के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए थे। शाह से मुलाकात पर संतुष्टि जताते हुए राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देगी।

विज्ञापन


कहा - 10 अप्रैल को लखनऊ में सहयोगी दलों से मुलाकात करेंगे शाह

उन्होंने बताया कि शाह ने 10 अप्रैल को लखनऊ आकर सहयोगी दलों से चर्चा करने और हर पखवाड़े मुलाकात करने का आश्वासन दिया है। पार्टी मुख्यालय में करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद राजभर ने कहा कि शाह से मुलाकात न होने के कारण कुछ गलतफहमी हो गई थी। वह बीते 8 महीने से शाह से मुलाकात की कोशिश कर रहे थे। 

शाह ने भी माना कि सहयोगी दलों से निरंतर बातचीत होनी चाहिए। नई व्यवस्था के तहत अब शाह हर 15 दिन के बाद सहयोगी दलों से चर्चा करेंगे। राजभर ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाने के लिए वह शाह से मिलने आए और उन्हें अपनी सभी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 10 अप्रैल को शाह से लखनऊ में बैठक के बाद 90 फीसदी समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


उच्च स्तर पर मनमानी की शिकायत की

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान राजभर ने प्रशासनिक उपेक्षा और जल्द होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने सरकार में काम न होने, उच्च स्तर पर मनमानी किए जाने की शिकायत की।

विधान परिषद की सीट पर फंसा है पेंच

राजभर विधान परिषद की एक सीट चाहते हैं। इस मामले में शाह ने लखनऊ की बैठक में बात करने का भरोसा दिया है। हालांकि शाह पहले ही विधान परिषद की एक सीट दूसरे सहयोगी अपना दल को देने का वादा कर चुके हैं। अब अपना दल की ओर से भी राज्यसभा चुनाव के बहाने पार्टी को इसी वादे की याद दिलाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें