चाय बेचने लगा मीट शॉप का मालिक
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद बूचड़खानों पर लगातार ताले लगाए जा रहे हैं। अब इन बूचड़खानों और मीट शॉप के मालिक अपनी बेरोजगारी को दूर करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
यूपी के मुज्जफरनगर से ऐसे लोगों के बात की गई जिन्होंने ये काम बंद होने के बाद चाय की दुकान खोल ली है। एएनआई के मुताबिक इनका मानना है कि दुकाने जबरन बंद करवाई गई हैं, जबिक इनके पास लाइसेंस मौजूद था।
My meat shop has been forcefully closed even when I had proper license, forced to sell tea now: Nazakat, Muzaffarnagar resident pic.twitter.com/oLT6CMOn5k— ANI UP (@ANINewsUP) March 30, 2017
चाय बेचने पर मजबूर हुए नजाकत का कहना है कि उसके पास कानूनी रूप से लाइसेंस मौजूद था इसके बावजूद उसकी मीट शॉप पर ताला लगा दिया गया। परिवार को पालने के लिए चाय बेचनी पड़ रही है।
My meat shop has been forcefully closed even when I had proper license, forced to sell tea now: Nazakat, Muzaffarnagar resident pic.twitter.com/oLT6CMOn5k— ANI UP (@ANINewsUP) March 30, 2017