फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के डर से एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने की दो बेटियों की हत्या, खुद भी खाया जहर

Sun, 23 Sep 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के इरोड जिले में एचआईवी पीड़ित 37 साल के एक व्यक्ति ने रविवार को जहर मिला भोजन अपनी दो बेटियों को खिला कर उनकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि ऐंथियूर में दैनिक मजदूरी करने वाले सिकरण को कुछ साल पहले पता चला कि वह एचआईवी से पीड़ित है । उसे जानकारी थी कि उसकी मौत निश्चित है और इसलिए उसने यह कदम उठाने के बारे में सोचा ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसने जहर मिला भोजन अपनी बेटियों को खिलाया और उसके बाद उसने खुद खाया । उन्होंने बताया कि पड़ोसियों को जब यह पता चला कि तीनो अचेत होकर पड़े हुए हैं तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को एंथियूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनो बेटियों की मौत अस्पताल जाने के दौरान हो गयी । सिकरण का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है ।

उन्होंने बताया कि सिकरण अपनी 15 साल और 12 साल की दो बेटियों के साथ रहता था । उसकी पत्नी का उसके साथ मतभेद हो गया था जिस कारण वह सात साल पहले घर छोड़ कर चली गयी थी। सिकरण के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।  इनपुट, भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें