फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के निर्देश के बाद मगहर में 80 करोड़ से बनेगा कबीर स्मारक

Mon, 12 Sep 2016 05:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कबीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतीकों को अपनाने में जुटी मोदी सरकार और भाजपा की निगाहें अब संत कबीर पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत रुचि दिखाने के बाद संस्कृति मंत्रालय ने आनन फानन में संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में 80 करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्मारक बनाने की योजना बनाई है। इसी क्रम में वाराणसी स्थित कबीर चौराहा को भी नया और भव्य रूप देने की योजना है।
विज्ञापन


इस आशय की घोषणा न सिर्फ जल्द होगी, बल्कि स्मारक निर्माण का कार्य भी राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा राज्य के 11वीं सदी के राजा सुहैल देव की विरासत पर सियासी दावा जताने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है।

राज्य में पासी और भर समाज में सुहैल देव की गहरी पैठ रही है। बीते मानसून सत्र में जब संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने संत कबीर की याद में स्मारक बनाने संबंधी सवाल पूछा तो मंत्रालय ने कहा था कि इस आशय की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर की यादों को भी सहेजा जाएगा

मगर इस मामले में जब खुद प्रधानमंत्री ने दिलचस्पी ली तो सारा मामला पलट गया। प्रधानमंत्री की ओर से व्यक्तिगत रुचि दिखाने के बाद सांसद त्रिपाठी और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के बीच कई बैठकें हुईं। बकौल त्रिपाठी आतंकवाद की पीड़ा झेल रही दुनिया के लिए महान संत कबीर के संदेश को और व्यापकता देने की जरूरत है जिन्होंने जीवन भर रूढ़िवादिता पर निर्मम हमला किया। सांसद ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि संत कबीर का स्मारक बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

सूत्रों का कहना है कि न सिर्फ संत कबीर का स्मारक बल्कि उनसे जुड़ी सभी तरह की यादों को सहेजने की भी व्यापक योजना तैयार की जा रही है। खासतौर से उनकी प्रसिद्ध युक्तियों का संग्रह तैयार करने, कबीर चौराहा को चमकाने और निर्वाण स्थल पर स्मारक बनाने के साथ-साथ कई अन्य कदम उठाए जाएंगे।

पूरी कोशिश इस बात की हो रही है कि विधानसभा चुनाव के आते आते स्मारक सहित संत कबीर की विरासत को सहेजने संबंधी अन्य योजनाएं लोगों को नजर आने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें