भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले और सिक्किम को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण राजमार्ग जाम हो गया है। बता दें कि एनएच-10 सिक्किम की राजधानी गंगटोक को कालिम्पोंग जिले और सिलीगुड़ी शहर से जोड़ता है। भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
खबरों के मुताबिक, सोमवार से शुरू हुई लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने से मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। सिक्किम और कलिम्पोंग के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया।