राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का बयान बताकर झांसी डाट काम नाम के वेब पोर्टल पर झूठ पोस्ट कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने के पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। वो भी तब जबकि भाजपाई और स्वयंसेवकों ने पुलिस अधिकारियों के घेराव की तैयारी करना शुरू कर दिया था।
पोर्टल पर संघ प्रमुख का बयान बताकर पोस्ट किया गया था ‘महिलाओं को करना चाहिए चूल्हा और चौका, न करने वाली को दें तलाक। इसकी जानकारी पर भाजपाई और स्वयंसेवक भड़़क गए थे। संजीव यादव ने हरीपर्वत थाने में 24 अगस्त को तहरीर दी थी। इससे पहले इसे साइबर सेल को भेजा गया था।
सोमवार को हरीपर्वत थाना में ही धोखाधड़ी की धारा और आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उधर, एफआईआर दर्ज कराने के लिए भाजपाई और संघ के स्वयंसेवक एक दो दिन में एसएसपी का घेराव करने की तैयारी कर रहे थे।