फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Thu, 19 Oct 2017 09:21 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के एक दिन पहले ओडिशा के बालासोर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में छह लोग मारे गए जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के मलबे में लोगों के दबे होने के कारण घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


बालासोर के जिला कलेक्टर प्रमोद कुमार दास ने कहा कि यहां से करीब 12 किलोमीटर दूर बहाबलपुर के एक घर में पटाखा बनाने के दौरान शाम चार बजे बड़ा धमाका हुआ। 

घटनास्थल से छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। दास ने कहा कि यह पटाखे बिना किसी लाइसेंस के अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे। घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें